एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना | हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने ऊना जिले में 8 हजार की रिश्वत लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) विद्युत विंग का एक जेई गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार दोपहर कार्यालय में ही एक ठेकेदार से रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते समय विजिलेंस ने दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय ठेकेदार ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका करीब 1.50 लाख रुपये का बिल लंबित पड़ा है। इसे पास कराने के एवज में संबंधित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने गश्त व जांच के दौरान एक बस से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पंजाब की 22 वर्षीय युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की एसडीटी (SDT) टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड पर स्थित मल्यावर में नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थी। इसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो परिवारों पर पहाड़ टूट पड़ा। मढ़ीघाट से दूध लेकर अपने गांव लौट रहे जीजा-साले की कार गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह दुर्घटना पच्छाद उपमंडल की सिरमौरी मंदिर पंचायत के डिंगरी सरजेट गांव के पास सुबह करीब 6:00 बजे पेश आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52 वर्ष), उनके जीजा बलवंत सिंह (52…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा पवित्र मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त हो गया है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है। इस वर्ष यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल https://manimaheshyatra.hp.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्लॉट बुकिंग भरमौर प्रशासन के अनुसार, प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। यात्रा के लिए प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिमला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा सहित पार्टी के प्रमुख विधायक उपस्थित रहे। राजनीतिक बदले की भावना का आरोप और निंदा प्रस्ताव बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश की…