Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर और मंडी जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम में पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रशासन ने अगले आदेशों तक यात्रा पर रोक लगा दी है। करीब 3000 से ज्यादा यात्री बीच रास्ते में फंसे हैं। वहीं, कांगड़ा में डडवाड़ा गांव में एक बुजुर्ग की खड्ड में बहने से मौत हो गई। मणिमहेश यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों में पंजाब के सुजानपुर के अमन, पठानकोट के रोहित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला जिला के मशोबरा ब्लॉक के सिपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देते हुए देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढकी चोटियों और नदियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, राज्य ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त कार्यालय किन्नौर के सम्मेलन कक्ष में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में उपायुक्त ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों का वर्तमान ब्यौरा मांगा और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उपमंडल स्तर पर समितियों का गठन एवं बैठकें आयोजित करने के निर्देश उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के उपमंडल स्तर पर प्रबोधन एवं सतर्कता समितियों के गठन तथा नियमित बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने जिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों, पहाड़ी क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। उपायुक्त मंडी, अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा 25 अगस्त की दोपहर से 26 अगस्त की सुबह तक मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। ⚠️ प्रशासन की एडवाइजरी में मुख्य बिंदु: अनावश्यक यात्रा से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दशहरा समिति ने 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष तोरूल एस रवीश ने बताया कि कुल्लू का यह उत्सव देवी-देवताओं के महाकुंभ के रूप में विश्वप्रसिद्ध है, जो यहाँ के लोगों की आस्था और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। निमंत्रण पत्र आनी-निरमंड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के साथ-साथ कुल्लू, मनाली, सैंज और बंजार क्षेत्रों के देवी-देवताओं को भेजे गए हैं। जिला कुल्लू के रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज सभी मंदिरों के देवी-देवताओं को तहसीलदार…

Read More