एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। भारत और चीन ने 2026 से लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों के माध्यम से सीमा व्यापार को पुनः शुरू करने पर सहमति जताई है। साथ ही, कैलाश पर्वत, मानसरोवर झील और गंग रेनपोछे की तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करने और उसका विस्तार करने पर भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। हिमाचल प्रदेश सरकार लंबे समय से शिपकी-ला (किन्नौर) के ज़रिए चीन के साथ पारंपरिक व्यापार मार्ग को बहाल करने की दिशा में प्रयासरत थी। हाल ही में चीन के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घढेरी पंचायत में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंचायत में कुल 1600 पौधे लगाए जाएंगे। बसंतपुर खंड में अब तक 24,000 पौधों का रोपण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से वनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। योजना को राज्य में 100 करोड़ रुपए की लागत से पांच वर्षों में लागू किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि योजना के तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रोटरी क्लब रामपुर को वर्ष 2024-25 के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंटरनेशनल रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया है। पिछले 25 वर्षों में यह पहली बार है जब रामपुर क्लब को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान प्राप्त हुआ है। रोटरी क्लब रामपुर की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष दीपक सूद (कार्यकाल: 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025) ने इस सम्मान को अपनी टीम की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम बताया। दीपक सूद ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान क्लब ने कई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में क्लस्टर स्तर की वॉलीबाल एवं योगा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव में डीएवी समूह के विभिन्न स्कूलों—डीएवी रिकांगपिओ, डीएवी रामपुर, डीएवी सरस्वती नगर, डीएवी कोटखाई, डीएवी चौपाल और डीएवी दत्तनगर से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सौरव आनंद एवं विशिष्ट अतिथि मुक्ता चौहान (सहायक समीक्षक एवं डीएवी समूह अध्यक्ष) ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने सभी गणमान्य अतिथियों, निर्णायकों और रैफरियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की शुरुआत…
शिमला। प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ (मल्टी टॉस्क वर्कर) को नोटिफाई कर दिया है। इन पदों की भर्ती क्लास-फोर के खाली पदों पर की जाएगी। पॉलिसी के अनुसार, पशु मित्रों को हर महीने 5,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया और योग्यता भर्ती के लिए संबंधित जिला पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विज्ञापन जारी करेंगे। आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष। शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास। फिजिकल टेस्ट अभ्यर्थियों को 25 किलो वजन लेकर 100 मीटर दूरी एक मिनट में पूरी करनी होगी। चयन प्रक्रिया 85 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए। घर में पंजीकृत पशुओं के लिए…