Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर। विशेष न्यायाधीश घुमारवीं मोहित बंसल की अदालत ने 6.10 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो लोगों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। दोषियों के नाम और सजा देवेंद्र कुमार, निवासी गांव पुन्यल, जिला कुल्लू मुकेश नेगी, निवासी गांव गाहर, जिला कुल्लू आर्थिक दंड नहीं देने की स्थिति में दोनों को अतिरिक्त 6-6 माह की सजा भुगतनी होगी। मामला कैसे सामने आया साल 2022 में सदर थाना पुलिस टीम, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पडगल में यातायात जांच कर रही…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मंगलवार को भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त प्रभावित बंजार उपमंडल के सैंज घाटी सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षति का आकलन किया और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए संबंधित विभागों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बिहाली, सपांगनी, सैंज, दरमेहड़ा, रोपा, नियुली तथा गुशैनी क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इन क्षेत्रों में भारी बारिश से सड़कों, पुलों, पेयजल, बिजली और दूरसंचार सेवाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मूलभूत सेवाओं की बहाली पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल में लगातार बारिश के चलते शारश गांव की ओर जाने वाले रास्ते में जमीन में दरारें आ गई हैं, जिससे कई भवन असुरक्षित हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इन भवनों को खाली करवा लिया है। उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम के नेतृत्व में राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पाया कि बालीचौकी बाजार स्थित जीरो चौक में तीन भवनों में हल्की दरारें आ चुकी हैं। ये भवन वीर सिंह, बलीराम और मोहर सिंह के स्वामित्व में हैं,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक किसान मजदूर भवन, चाटी में आयोजित की गई। बैठक में किसानों और बागवानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही 4-5 नवंबर 2025 को शिमला में आयोजित होने वाले किसान जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। राज्य सचिव राकेश सिंहा, जिला महासचिव देवकी नंद और जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नवउदारवादी नीतियों के चलते आज खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। कृषि सब्सिडियों में कटौती से लागत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग के मंडी से कुल्लू भाग में भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण फोरलेन मार्ग बार-बार बाधित होने के बावजूद इस मार्ग पर यातायात सुचारू करने में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय स्तर पर मंडी सदर एवं बालीचौकी के एसडीएम निरंतर वस्तुस्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के मंडी–कुल्लू भाग पर वन-वे ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही मंडी से कुल्लू तथा कुल्लू से मंडी दोनों दिशाओं में केवल…

Read More