एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। नाचन विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक कारणों से भाजपा कार्यकाल की हिमकेयर योजना को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा में योजना को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने पहले करीब 1,100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की बात कही थी, जबकि उनके अनुसार योजना शुरू होने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Ganesh Chaturthi 2026 : भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गणपति को विघ्नहर्ता, बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभता का देवता माना जाता है। यही कारण है कि किसी भी नए या शुभ कार्य से पहले गणेश पूजा करने की परंपरा रही है। देशभर में गणेश चतुर्थी के साथ गणपति उत्सव की शुरुआत होती है। घरों से लेकर बड़े-बड़े सार्वजनिक पंडालों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। कब मनाई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में Himachal High Court ने फिलहाल भर्ती पर रोक लगा दी है। अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए राज्य सरकार से तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामला संगीत शिक्षक के पद के लिए निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में संगीत विषय के लिए TET आयोजित नहीं किया जाता, इसके बावजूद दूसरे राज्यों से TET पास करने वाले हिमाचली अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Himachal High Court ने पत्नी के गुजारा भत्ते में बढ़ोतरी को चुनौती देने वाले 78 वर्षीय पति को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने फैमिली कोर्ट सरकाघाट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें पत्नी को मिलने वाले मासिक गुजारा भत्ते को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किया गया था। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल और न्यायमूर्ति योगेश जसवाल की खंडपीठ ने पति की आपराधिक समीक्षा याचिका खारिज करते हुए कहा कि 15 साल बाद गुजारा भत्ते की राशि बढ़ाकर 3,500 रुपये करना किसी भी तरह अत्यधिक नहीं कहा जा सकता।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पठानकोट निवासी ज्योति और अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले थे। हनुमान मंदिर के पास बेकाबू हुई बाइक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक…