एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | जिला शिमला की विशेष अदालत ने चरस तस्करी के एक बड़े मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश-एक (NDPS) शिमला की अदालत ने 5.530 किलोग्राम चरस बरामदगी के मामले में दोषी सोहन दास को सजा के साथ-साथ ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, मामले के सह-आरोपी राज मोहन के खिलाफ आपराधिक साजिश और ठोस सबूत साबित न होने पर अदालत ने उसे बाइज्जत बरी कर दिया। 2024 में रोहडू-चिड़गांव क्षेत्र…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान सी-ग्रेड (C-Grade) सेब की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश उद्यान उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (HPMC) को सी-ग्रेड सेब खरीद का दायित्व सौंपा गया है। खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) का पूर्ण डिजिटलीकरण कर दिया गया है। अब बागवानों को अपना सी-ग्रेड सेब बेचने के लिए MIS एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था के तहत अब तक 250 से अधिक किसान-बागवान अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।…
♈ मेष (Aries) आज लाभ और सामाजिक जीवन के मामले में व्यावहारिक व स्पष्ट नजरिया अपनाने की जरूरत है। किसी पुरानी इच्छा या योजना को पूरा करने के लिए केवल सपनों में खोए रहने के बजाय व्यावहारिक तरीके से कदम बढ़ाएं। दोस्तों या पुराने परिचितों से मिलने के लिए आज का समय अनुकूल है। घर-परिवार के माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में आज खुद के प्रति या साथी के प्रति अति-आलोचनात्मक रवैया अपनाने से बचें; जो परिस्थितियां जैसी हैं, उनमें अच्छाई ढूंढने का प्रयास करें। शनि की वक्री स्थिति के कारण दीर्घकालिक लाभ या बड़े निवेश से जुड़े…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ| कोविड-19 महामारी और विभिन्न तकनीकी कारणों से वर्ष 2019 से बंद पड़ा भारत-चीन सीमा व्यापार शनिवार को 6 साल के लंबे अंतराल के बाद औपचारिक रूप से दोबारा शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिपकी ला (Shipki La) बॉर्डर ट्रेड का विधिवत शुभारंभ किया( इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने चीन अधिकृत तिब्बत के लिए जाने वाले हिमाचल के 16 स्थानीय व्यापारियों के पहले जत्थे को पारंपरिक रूप से खतक पहनाकर हरी झंडी दिखाई। किन सामानों का होगा व्यापार? रवाना किए गए सभी 16 व्यापारी किन्नौर जिले के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पुराने टापरी के समीप चगांव नाले के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी कई घंटों बाद सुबह करीब 11:40 बजे मिली, जब एक राहगीर ने नदी के पानी में कार का बोनट और टायर तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले शव सूचना मिलते ही टापरी…