एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | मनाली के ओल्ड मनाली क्लब हाउस के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। वशिष्ठ से मनाली की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे मनालसु नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस को शनिवार सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मंडी और कुल्लू के दो युवकों ने तोड़ा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला देश के सैन्य इतिहास में विशिष्ट योगदान देने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले भारतीय सेना के 14वें थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल विश्वनाथ शर्मा (वीएन शर्मा) का निधन हो गया है। उनके निधन से सैन्य जगत और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। जनरल वीएन शर्मा देश के पहले मरणोपरांत परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा के छोटे भाई थे। उनके एक अन्य बड़े भाई लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर नाथ शर्मा भी भारतीय सेना के पूर्व मुख्य अभियंता (इंजीनियर-इन-चीफ) के रूप में सेवा दे चुके हैं। मई 1988 से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत स्थित दधोल कलां गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। घर की छत पर काम करते समय लोहे की रेलिंग में अचानक आए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दधोल कलां निवासी पंकज (25) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कैस हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पंकज किसी काम से अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान उसका हाथ छत पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (15% DA), एरियर के भुगतान के मामले पर बड़ा आदेश दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह कर्मचारियों के अभ्यावेदन (Representations) पर तय समयसीमा के भीतर निर्णय ले। अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ताओं को 4 सप्ताह के भीतर संबंधित सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) के समक्ष नया अभ्यावेदन सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सक्षम अधिकारी को 12 सप्ताह के…
♈ 1. मेष राशि / Aries आज का दिन किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने की दिशा में नए सिरे से विचार करने का है। यदि कोई लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो थोड़ा ठहरें और उस पर नए सिरे से काम करें। लाभ और मित्रों के मामले में कल से बेहतर और शांत है। कल की बेचैनी पूरी तरह दूर हो गई है। मन में ऐसी ताजगी है, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। किसी मित्र के साथ आज मिलकर किसी योजना पर गहराई से विचार-विमर्श करें। बड़े भाई-बहन से भी उपयोगी बात हो सकती…