Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल कारोबारी के निजी आवास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात फिंगास्क एस्टेट स्थित आवास में सोमवार देर रात हुई। पुलिस ने कारोबारी रेणु बालजीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक होने का दावा किया गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी में शामिल होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि वारदात…

Read More

♈ 1. मेष राशि (Aries): आज आपका मन रचनात्मकता, प्रेम और संतान से जुड़े विषयों की तरफ अधिक झुका रहेगा। किसी पुरानी भावनात्मक बात को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। घर-परिवार के मामलों में आज पूर्ण सुख और सहयोग बना रहेगा, अपनों का साथ मन को बड़ी राहत देगा। बातचीत में साहस तो रहेगा पर जल्दबाजी में कोई बात कहने से बचें। प्रेम संबंधों में आकर्षण और सहजता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए हड़बड़ी न करें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नजर रखें और पुराने हिसाब-किताब की समीक्षा करें।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश ने साक्षरता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की साक्षरता दर बढ़कर 99.55 फीसदी हो गई है और हिमाचल देश में साक्षरता के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 99.7 फीसदी साक्षरता दर के साथ गोवा पहले स्थान पर है। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश की इस उपलब्धि को सम्मान मिला। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में वाहन बेचने के बाद सिर्फ गाड़ी और उसकी चाबी खरीदार को सौंप देना पर्याप्त नहीं है। जब तक पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) में नए मालिक का नाम दर्ज नहीं होता, तब तक पुराने वाहन मालिक को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन बिक्री से जुड़े मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार वाहन बेचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वामित्व हस्तांतरण कराना जरूरी है। यदि आरसी में पुराने मालिक का नाम दर्ज रहता है और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) मंडी हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर में पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र और प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय की ओर से बाद में घोषित की जाएगी। चार वर्षीय स्नातक कोर्स में मिलेगा प्रवेश एलाइड…

Read More