एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए एक अनूठी डिजिटल पहल की शुरुआत की गई है। सोमवार को प्रदेश का पहला ब्लड हब कनेक्ट ऑटो पायलट प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। आईआईटी मंडी की ओर से विकसित इस अत्याधुनिक एप का शुभारंभ मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित रक्तदाता की पूरी जानकारी तत्काल मिल जाएगी और उससे संपर्क करने की प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी। इससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष राशि (Aries) आज बाहर की भागदौड़ से बचकर घर पर रहना और सुबह कुछ देर अकेले बैठकर मन को खाली करना फायदेमंद रहेगा। मंगल की कृपा से आपका हौसला बुलंद रहेगा, वहीं घर में बृहस्पति और शुक्र की युति से कोई बड़ी खुशखबरी या भूमि-भवन से जुड़ा लाभ मिल सकता है। मां से दिल की बात कहने के लिए समय उत्तम है, लेकिन पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ओम अंगारकाय नमः” मंत्र का जप करें। ♉…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के घणाहट्टी में आयोजित ऐतिहासिक छिंज मेले में चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया, जबकि सोलन के चेतन ने छोटी माली जीतकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति की ओर से बड़ी माली के विजेता को 51 हजार रुपये तथा छोटी माली के विजेता को 31 हजार रुपये का नकद…
मेष (Aries): आज लंबे समय से रुके कार्यों को आगे बढ़ाने का अनुकूल समय है। आपकी बातचीत और संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: उगते सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें। वृष (Taurus): आर्थिक मामलों में चल रही उलझनें दूर होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। शुभ रंग: सफेद | शुभ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नारकंडा | मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ढली-नारकंडा-रामपुर सड़क को फोरलेन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क निर्माण में सुरंगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे भूस्खलन की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो।मुख्यमंत्री रविवार को शिमला जिले के प्रसिद्ध हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना…