Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड (NCORD) बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सभी एसडीएम ने पिछले एक माह में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उपायुक्त ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ प्रभावी कार्य कर रही है और हाल ही में एक बड़े नशा गिरोह का पर्दाफाश भी किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पटवारी स्तर पर नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाए, ताकि उनकी संपत्तियों की जांच…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। देहरा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सपना पांडे की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 44 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 📌 क्या है पूरा मामला? यह मामला 1 जनवरी 2022 की रात का है, जब आरोपी विशाल सुलियाह निवासी त्रिशला देवी के घर में दवा लेने…

Read More

♈ मेष आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपका उत्साह दोगुना कर सकता है। उधार लिया पैसा वापस मिल सकता है, बिना पूछे भी। दोस्तों के साथ समय आनंदमय बीतेगा, आप नए मित्र भी बनाएंगे। कामकाज में आपकी ऊर्जा और तेजी दिखाई देगी, और आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार और समझ बढ़ेगी, रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पारदर्शी, गुलाबी | उपाय: सद्चरित्र का पालन करें। ♉ वृष खुशी बांटने से स्वास्थ्य और मानसिक संतोष बढ़ेगा। भाई-बहन या परिवार की मदद से धन लाभ की संभावना है। काम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सुंदरनगर  हिमाचल प्रदेश में परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला का शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। मेले का उद्घाटन नागौण खड्‌ड में खूंटा गाड़कर वृषभ पूजन के साथ हुआ। इससे पूर्व लोक निर्माण विश्राम गृह से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। धर्माणी ने जवाहर पार्क में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूर्व सुकेत रियासत के राजाओं द्वारा प्रारंभ किया गया था और इसकी पारंपरिक पहचान आज भी कायम है। उन्होंने बताया कि प्राचीन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर  राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अवसर पर बिलासपुर में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो शहर के 10 विभिन्न स्थानों पर अपनी आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को समाज और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे बिलासपुर का विस्थापन, एंटी चिट्टा अभियान और पर्यटन जैसे विषय शामिल हैं। इन विषयों के माध्यम से कलाकार अपनी रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर रहे हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने…

Read More