एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। यात्रा पर जाने वाले हर श्रद्धालु के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण न तो यात्रा मार्ग में प्रवेश मिलेगा और न ही ठहरने की कोई सुविधा दी जाएगी। चंबा के उपायुक्त (DC) मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा की तैयारियों और पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किए। यात्रा से जुड़ी मुख्य जानकारी और नियम: 1 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग: श्रद्धालु…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | रामपुर उपमंडल में आगामी दो सप्ताह के भीतर शुरू होने जा रहे सेब सीजन को लेकर जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश-प्रदेश की विभिन्न मंडियों तक फल पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सेब ढुलाई (Freight Rates) की नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। उपायुक्त (DC) शिमला अनुपम कश्यप ने सख्त चेतावनी दी है कि तय भाड़े से अधिक वसूली करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित परिवहन दरें (प्रति क्विंटल/प्रति किमी): दिल्ली के लिए: ₹0.95 (95 पैसे) चंडीगढ़ के लिए: ₹1.30 आयशर (टाटा 407): ₹1.30…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | शिमला जिले के नारकंडा में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित नवीन पाल अध्यक्ष और भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा की देखरेख में वीरवार को संवैधानिक प्रावधानों के तहत पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई गई। अध्यक्ष पद पर 15 सदस्यों में से कांग्रेस समर्थित नवीन पॉल को 7 मत मिले जबकि उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा और दोनों प्रत्याशियों के बीच वोट बराबर (टाई) हो गए। इसके बाद नियमानुसार पर्ची (लॉटरी) निकाली गई, जिसमें भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर के नाम…
♈ मेष (Aries) आज का दिन: आज भावनाओं की तीव्रता मन में थोड़ी बेचैनी उत्पन्न कर सकती है, इसलिए ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लें। अनुराधा नक्षत्र की सहयोगपूर्ण ऊर्जा आपके काम आएगी। बीमा, आयकर या कोई अटका हुआ पुराना दस्तावेज आज आगे बढ़ाना अत्यंत शुभ रहेगा। बुध के मार्गी होने से बातचीत और निर्णयों में स्पष्टता आएगी। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शुभ रंग व अंक: गुलाबी | 2 उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ♉ वृषभ (Taurus) आज का दिन: जीवनसाथी के साथ संवाद बढ़ाने और संवेदनशील विषयों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीलिया के 8 नए मरीज भर्ती हुए, जिसके बाद कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग की एक आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। संक्रमण की मुख्य वजह दूषित पेयजल मानी जा रही है। इसके चलते …