एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra) के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को डल झील में छोटे शाही स्नान के लिए करीब 10 से 12 हजार श्रद्धालु पहुंचे। तड़के से ही पवित्र झील में स्नान के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। गुरुवार रात डल झील के आसपास ठहरे श्रद्धालुओं ने सुबह पवित्र स्नान किया और चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। छोटे शाही स्नान के दौरान डल झील और आसपास का पूरा क्षेत्र भोले के जयकारों से गूंजता रहा। कठिन पहाड़ी रास्ते और चुनौतीपूर्ण मौसम की परवाह किए बिना देश के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के व्यस्त चौक बाजार में शुक्रवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुई। किसी पुरानी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान मंथन नाम के युवक ने कथित तौर पर अमन (24) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। झड़प…
♈ 1. मेष राशि / Aries आज वित्तीय मामलों में अच्छे संकेत बने हुए हैं; रुका हुआ पैसा या कोई सौदा आसानी से मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई नया विचार आगे बढ़ सकता है। बोलने से पहले सोचें और कामकाज में जल्दबाजी से बचें। प्रेम-जीवन में मजबूती और अपनापन महसूस होगा। शिक्षक दिवस पर किसी गुरु का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। सेहत और ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल उपाय: आज हनुमानजी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला अर्पित करें।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला HPU MA Education Admission 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए एजुकेशन में प्रवेश की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदकों की पात्रता 20 सितंबर 2026 को तय की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विश्वविद्यालय ने जरूरी दस्तावेज और फीस से संबंधित निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज और दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने HIMUDA CEO-कम-सेक्रेटरी पद पर डॉ. सुरिंद्र कुमार वशिष्ठ की नियुक्ति रद्द कर दी है। कोर्ट ने माना कि उनकी नियुक्ति निर्धारित भर्ती नियमों के अनुरूप नहीं थी। न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया है कि सीईओ-कम-सेक्रेटरी का पद भर्ती नियमों के अनुसार दोबारा भरा जाए। जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ की बेंच ने 27 मई 2025 को जारी डॉ. वशिष्ठ की नियुक्ति से संबंधित आदेशों को रद्द किया। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीईओ के तौर पर अब तक डॉ. वशिष्ठ को मिले वित्तीय लाभ की उनसे वसूली नहीं की…