Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मालरोड शिमला स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नवीनीकरण के बाद पुराने भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नया स्वरूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत सहकार सदन की प्रत्येक मंजिल को जरूरत के अनुसार विशेष रूप से व्यवस्थित किया जाएगा। बहुमंजिला इमारत के कायाकल्प से यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सहकार सदन के नवीनीकरण का कार्य 15 जून 2027…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  मंडी | पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला मंडी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 आयोजित की जाएगी। परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्राचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में मंडी जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना अनिवार्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर |  जिले में मौसम संबंधी सटीक और स्थानीय स्तर का आंकड़ा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऑटोमेटिक रेन गेज और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सरकार के इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उपायुक्त ने कहा कि ऑटोमेटिक रेन गेज और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होने से पंचायत और ब्लॉक स्तर पर वर्षा समेत अन्य मौसम संबंधी मानकों के सटीक और वास्तविक समय के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को ढालपुर खेल परिसर में खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें करीब 250 खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | जिला शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 सितंबर से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर तक चलेगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिलावासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने और गणनाकारों को सही, स्पष्ट एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के बेहतर वितरण, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है। इसलिए…

Read More