Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | स्वाइन फ्लू के बीच हिमाचल प्रदेश में अब स्क्रब टायफस के मामले भी बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में अब तक 24 लोगों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। आईजीएमसी शिमला में किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्क्रब टायफस के अधिकांश मामले चौपाल, संजौली, कनलोग, चायल, कुमारसैन और ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध आधार पर मेडिकल अफसरों (एमओ) की भर्ती से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को एक महीने के भीतर सुप्रीम कोर्ट में उचित आवेदन याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि सरकार को यह जानकारी थी कि हाईकोर्ट में कई अन्य पात्र डॉक्टरों की याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में अपील की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को इन मामलों की जानकारी सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में लानी चाहिए थी। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि…

Read More

♈ 1. मेष राशि / Aries आज साझेदारी और करीबी रिश्तों में सुखद मिठास और मजबूती महसूस होगी। कोई पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास बना रहेगा और कोई रचनात्मक विचार सामने आ सकता है। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में संभलकर बोलें और जल्दबाजी से बचें। पैसों के मामले में स्थिर योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम-प्रसंग में विशेष मिठास रहेगी। सेहत के लिहाज से ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है; बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। शाम को परिवार के साथ वक्त बिताने से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुल्लू जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला कुल्लू के वे अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं, कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर स्थित आर्ट एंड कल्चर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के लगभग पांच वर्ष पूरे होने और 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंचने पर एक्ट टू ट्रांसफार्म फाउंडेशन को बधाई दी। इस पहल से करीब 12,000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि 650 केंद्र महज एक संख्या नहीं हैं, बल्कि ऐसे केंद्र हैं जहां बच्चों तक ज्ञान का प्रकाश पहुंच रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य के सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा बदलाव का…

Read More