एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज बचत भवन में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हर साल 20 अगस्त को देशभर में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जो राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रतीक है। यह दिवस राजीव गांधी के सिद्धांतों और उनके कार्यों की स्मृति में मनाया जाता है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई (पूर्व बंबई) में हुआ था। देवी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने राज्य सरकार पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को नष्ट करने और शिक्षण संस्थानों का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पारित कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक इसका ताजा उदाहरण है, जिससे अब कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में आ गई है। नैंसी अटल ने इसे “शैक्षणिक स्वतंत्रता पर हमला” और “संवैधानिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध” बताया। “अब तो लगता है सरकार सीधे किसी नेता को ही कुलपति बना देगी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं और सुधारात्मक उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण राशन की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पाँच या अधिक सदस्यों वाले परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत लाभ दिया जाए। उन्होंने खण्ड स्तरीय सतर्कता समितियों के गठन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के लिए ऑनलाइन सत्यापन हेतु विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर e-KYC की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग ने सभी पेंशन धारकों से आग्रह किया है कि वे 31 अगस्त 2025 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ e-KYC करवाएं। आवश्यक दस्तावेजों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं: आधार कार्ड, आयु सत्यापन हेतु प्रमाण पत्र — जैसे कि पंचायत सचिव/नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, दसवीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर प्रशासन ने लगातार खराब मौसम, भूस्खलन और कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए किन्नर कैलाश यात्रा 2025 को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उप-मंडलीय अधिकारी कल्पा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश और लगातार पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण यात्रियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस क्षेत्र में पहले…