Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला स्कूली खेलकूद संघ किन्नौर द्वारा सांगला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के डायरेक्टर उमेश नेगी, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पीताम्बर दास नेगी और किनफेड के डायरेक्टर सचिन नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 39 स्कूलों से कुल 343 छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।  खेल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर की 15/20 क्षेत्र की 6 पंचायतों के ग्रामीणों ने बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। वीरवार को गानवी में आयोजित एक अहम बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 17 अक्टूबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे प्रदर्शन शुरू करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष नेगी ने की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कें, खड्ड, खेत और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस, डकोलड़ की दसवीं कक्षा की दो छात्राओं  हिमांगिनी दिकटा (अंडर 45 किलोग्राम वर्ग) और आराध्या आज़ाद (अंडर 66 किलोग्राम वर्ग)  ने 6 से 8 अक्टूबर तक रोहड़ू में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 15 जोनों के 32 स्कूलों से आए कुल 282 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे इन छात्राओं की उपलब्धि और भी उल्लेखनीय बन जाती है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोच सुभद्रा जी को दिया, जिनके मार्गदर्शन और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी इंचार्ज रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में 100 सरकारी स्कूलों को CBSE पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। यह पहल गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्कूलों का अलग रंग और नई वर्दी मुख्यमंत्री ने बताया कि CBSE पैटर्न वाले स्कूलों की इमारतों का रंग और बच्चों की वर्दी अन्य स्कूलों से अलग होगी। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, मेस की सुविधा, और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 86 स्कूलों…

Read More