Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: पशु मित्र भर्ती: 99 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 20 व 22 अप्रैल को होगा दस्तावेज़ सत्यापन

    पशु मित्र भर्ती में 208 में से 99 अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट। रामपुर व कुमारसैन में 20 और 22 अप्रैल को होगी प्रक्रिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर में आयोजित पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित शारीरिक परीक्षण के उपरांत कुल 208 अभ्यर्थियों में से 99 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपमंडलवार जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारसैन उपमंडल में 4 पदों के लिए 16 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि रामपुर उपमंडल में 15 पदों के लिए 83 अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज़ सत्यापन हेतु किया गया है।

    रामपुर उपमंडल के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 20 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एसडीएम कार्यालय, रामपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, PMEC समिति के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ डॉ. विनय शर्मा सहायक निदेशक, सीमन बैंक, सदस्य डॉ. अनिल शर्मा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, ज्यूरी सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगे।

    वहीं, कुमारसैन उपमंडल के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 22 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एसडीएम कार्यालय, कुमारसैन में आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में एसडीएम कुमारसैन श्री मुकेश शर्मा अध्यक्ष होंगे, जबकि डॉ. विनय शर्मा सदस्य और डॉ. अनिल शर्मा सदस्य सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रशासन द्वारा सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप एवं डाक के माध्यम से सूचना भेज दी गई है, ताकि सभी को समान अवसर सुनिश्चित किया जा सके।

    चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित है। इसमें 10वीं कक्षा के अंकों को 85 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के घर में पशु टैगिंग की गई है, उन्हें अतिरिक्त अंक मिलेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त वेटेज प्रदान किया जाएगा। संबंधित पंचायत के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि सटे हुए पंचायतों के अभ्यर्थियों को तुलनात्मक रूप से कम वेटेज मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक विजेता अभ्यर्थियों को भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत लाभ दिया जाएगा।

    प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।

    #AnimalHusbandry #DocumentVerification #GovtJobsHP #HimachalJobs #HPRecruitment #Kumarsain #MeritBasedSelection #PashuMitraBharti #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू: ब्लू स्टार में 50 ऑपरेटर व इंश्योरेंस कंपनी में 6 पदों पर भर्ती
    Next Article दैनिक राशिफल 14 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    उत्कृष्ट काम करने पर उपायुक्त ने सम्मानित किए कर्मचारी

    February 5, 2025

    Himachal : रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आईजीएमसी समेत अस्पतालों में आज से लौटेंगे चिकित्सक

    December 29, 2025

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Mnadi: मंडी के संस्कृति सदन में गूंजे सामाजिक सरोकार: ‘हन्नु हटेला’, ‘सफेद पाला’ और ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रभावशाली मंचन

    February 13, 2026

    Smart Hospitals: What Are They and How Are They Improving Patient Care?

    February 2, 2025

    Rampur Bushahr: विकास खंड रामपुर प्रधान परिषद् की नई कार्यकारिणी गठित, कृष्ण गोपाल अध्यक्ष और अश्वनी शर्मा सचिव

    August 17, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 9
    Users Today : 11
    Total Users : 128979
    Total views : 251887
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.