एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर 13 अक्टूबर को शिमला के रिज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की हर छोटी-बड़ी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी प्रकार की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों और विश्व बैंक की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश रेजिलिएंट एक्शन फॉर डवेलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी (HP-Ready) परियोजना की समीक्षा बैठक की। यह परियोजना जनवरी 2026 से लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे मानव जीवन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार को बार-बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत पर भारी संसाधन खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनौती से निपटने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के रक्छम गांव में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन और 27 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही, 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का मंडी जिले में जोश और उत्साह के साथ आगाज़ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने सेरी मंच से स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले विद्यार्थियों को तंबाकू के किसी भी रूप का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने “जन-जन का हो एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा” जैसे नारे लगाते हुए इंदिरा मार्केट में जागरूकता फैलाई। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना, इच्छुक लोगों को छोड़ने के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए लायंस क्लब शिमला ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब ने रामपुर, निरमंड, आनी और कुमारसैन में जरूरतमंद परिवारों को राशन, बर्तन, कंबल और तिरपाल जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की। इस राहत अभियान के तहत: रामपुर में 37 परिवारों निरमंड में 42 परिवारों आनी में 40 परिवारों और कुमारसैन में 46 परिवारों को सहायता प्रदान की गई। लायंस क्लब शिमला के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. राज कुमार जिष्टू ने जानकारी दी कि क्लब ने अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब से आपदा राहत फंड के लिए आवेदन…