दिल्ली। (एजेंसी) राजधानी में दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम 2025 लागू हो गया है। यह ऐतिहासिक कानून अब शिक्षा के व्यावसायिकरण पर रोक लगाएगा और स्कूलों की फीस निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा। अधिनियम में अभिभावकों की संवेदनाओं को प्राथमिकता दी गई है। वे फीस निर्धारण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विधानसभा में यह विधेयक 8 अगस्त को पारित किया गया था। उन्होंने इसे दिल्ली के लाखों अभिभावकों के लिए ऐतिहासिक जीत बताया, जो वर्षों से निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से परेशान थे। 💡 मनमानी फीस पर लगेगी लगाम…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा निदेशालय ने सख्त कदम उठाते हुए 60 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों के खिलाफ की गई है जिन्होंने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 25% से कम परिणाम दिए। प्रभावित शिक्षकों में 21 प्रवक्ता (Lecturers) और 39 टीजीटी (Trained Graduate Teachers) शामिल हैं। कुछ समय पहले निदेशालय ने इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अधिकांश उत्तर संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद सोमवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर वेतन वृद्धि रोकने के आदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो नाहन। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के चढ़ेच गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के साथ लगते जंगल में दबा दिया। पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह पता कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी पुष्प कुमार अपनी मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने थाना पच्छाद पहुंचा। लेकिन शाम तक मामला पलट गया, जब उसकी बहन जयवंती थाने पहुंची और भाई पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त सुबह 10 बजे से 30 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। भर्ती के पद इन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर लेबोरेटरी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-II फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर प्लेट मेकर (ऑफसेट) फ्लाई बॉय (ऑफसेट) प्रूफ रीडर कॉपी होल्डर ऑफसेट ऑपरेटर विभागवार…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। हिमाचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कंवर की नियुक्ति पर प्रदेशभर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा और गति मिलने की आशा जताई जा रही है। वहीं, एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी मदन राणा को सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को शिमला जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर ने सांझा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में प्रदेश में वॉलीबॉल का स्तर ऊँचा उठेगा और खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोद नेगी और वॉलीबॉल प्रमोटर…