एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में एनसीसी हैंगर निर्माण कुल्लू से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एनसीसी एयर विंग, एयरपोर्ट अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि कैडेट्स को आधुनिक सुविधाओं वाला प्रशिक्षण स्थल उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने यह भी कहा कि यह हैंगर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र बनेगा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष लाभार्थी पंजीकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 249% पंजीकरण के साथ उत्तर भारत में पहला स्थान और देशभर में 26वां स्थान प्राप्त किया है। सामूहिक प्रयास से मिली बड़ी सफलता इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि यह सफलता जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का कार्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष तथा जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन बालक राम शर्मा के नेतृत्व में गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने मंडी जिला के आपदा प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1,40,000 का योगदान दिया। यह राशि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को चेक के रूप में भेंट की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन नंद लाल शर्मा, राज कुमार ठाकुर, सूबेदार जगदीश चंद, मदन लाल, गोपाल दास, हवलदार गोपाल ठाकुर, प्रकाश चंद, मस्त राम और लाभ सिंह भी उपस्थित रहे। कैप्टन बालक राम शर्मा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। जिला कुल्लू की नगर पंचायत निरमंड में नवविवाहितों के नाम ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया पिछले पांच महीनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। नगर पंचायत निरमंड ऑनलाइन नाम दर्ज करना अब तक संभव नहीं हो पाया है क्योंकि नगर पंचायत को जरूरी यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार विवाह उपरांत पत्नियों के नाम नगर निकाय रिकॉर्ड में जोड़ने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन अनिवार्य कर दी गई है। लेकिन तकनीकी संसाधनों की कमी के चलते निरमंड में यह सुविधा रुकी हुई है। इस देरी के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। कौशलेन्द्र सिंह, उप समादेष्टा, केओसुबल इकाई एसजेवीएनलि. झाकरी (हि.प्र.) ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीआईएसएफ के निम्नलिखित बल सदस्यों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया हैः विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 1 नीलिमा रानी सिंह, महानिरीक्षक, मध्य खंड मुख्यालय भिलाई 2 संजय मेहता, उप कमांडेंट, सीजीबीएस नई दिल्ली 3 शिप्रा अचर्जी, सहायक कमांडेंट/जेएओ, वीएमएच कोलकाता सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक 1 चंदन शिव अमोल चरणदास, वरिष्ठ कमांडेंट, लाल किला दिल्ली 2 सुनीत शर्मा, वरिष्ठ कमांडेंट, बल मुख्यालय, नई दिल्ली 3 राजेश, वरिष्ठ कमांडेंट,…