एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज कल्पा उपमंडल के अंतर्गत पोवारी स्लाइडिंग प्वाइंट और कचरा संयंत्र केंद्र पोवारी का निरीक्षण किया, और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पूह उपमंडल के रिस्पा नाले में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बहाली कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। डॉ. शर्मा ने जल शक्ति विभाग को क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने को कहा। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो सड़क हिस्सा धंस रहा है, उसकी स्थायी मरम्मत शीघ्र…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर(शिमला) डकोलढ़ में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई युवती अंजलि की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गहन जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज करते हुए युवती के पति सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। 14 अगस्त को अंजलि पुत्री जगदीश, निवासी तकलेच, जो कि डाकघर नोगली में कार्यरत थी, का शव उसके किराए के कमरे में पाया गया था। अंजलि की शादी देवठी निवासी सुशील पुत्र रोशन लाल (उम्र 25 वर्ष) से हुई थी और दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। सीसीटीवी फूटेज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के सुपुत्र और वर्तमान में राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी तय हो गई है। विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। राजपरिवार की ओर से शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अमरीन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की गानवी खड्ड में आई अचानक बाढ़ ने गानवी, नीनवी, क्याव, कूट, सुरू, किन्फी, खिऊचा, रोपनी और खणीधार गांवों की संपर्क सड़कों और पुलों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इन गांवों की जीवनरेखा मानी जाने वाली सड़कें टूटने से परिवहन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय बागवानों और निवासियों का कहना है कि सेब की फसल संकट में पड़ गई है और खेतों में ही सड़ रही है, क्योंकि बाहर ले जाने का कोई साधन नहीं बचा। कई क्षेत्रों में मजदूरों को मजबूरी में सेब की पेटियों को कंधे पर उठाकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सुन्नी(शिमला)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सुन्नी अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया और प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) की जगह का जायजा लिया। यह यूनिट प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत स्थापित की जाएगी। क्रिटिकल केयर यूनिट पर 18.83 करोड़ अनुमानित लागत इस परियोजना पर कुल करीब 18.83 करोड़ रुपए अनुमानित लागत है। इसमें से 13.09 करोड़ रुपए कंस्ट्रक्शन लागत है। इसके अलावा अन्य खर्च मशीनरी और उपकरणों पर खर्च किया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट दो मंजिला भवन में स्थापित होगा। ग्राउंड फ्लोर में 05 इमरजेंसी बेड,…