Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। यह सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा और कुल 12 बैठकें होंगी। सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि विपक्ष ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, स्कूलों को बंद करने समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इस बीच, रविवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने सुरक्षा बलों की रिहर्सल करवाई। सत्र से पहले 12 बजे सर्वदलीय बैठक होगी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सत्र अविलंब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना भोगपुर के गांव डल्ला में नाना-नानी ने अपनी 6 माह की नातिन की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी टूटने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और बच्ची को मायके में छोड़ गई थी। मां के बिना बच्ची दिन-रात रोती थी, जिसे नाना-नानी संभाल नहीं पा रहे थे। इसी के चलते उन्होंने बच्ची की हत्या कर शव को टांडा के पास हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया। मां की तीन शादियां, नहीं बचा कोई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हरियाणा। हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरियाणा में दिखाई देने लगा है। रविवार शाम 4 बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1,78,996 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह इस मानसून सीजन में पहली बार है जब यमुना का पानी 1 लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंचा। हालांकि, शाम 6 बजे जलस्तर घटकर 1,19,000 क्यूसेक दर्ज किया गया। हालांकि, पहाड़ों से अधिक पानी आने के कारण ईस्ट और वेस्ट यमुना लिंक नहरों को बंद कर सारा पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। निचले इलाकों में अलर्ट जारी सुबह बैराज के सभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र-2025 में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है और हर सेक्टर में एक-एक अधिकारी तैनात रहेगा। सुरक्षा योजना के तहत विधानसभा चौक, आंबेडकर चौक, चौड़ा मैदान, विधानसभा बाइफर्केशन, कार्ट रोड, केनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड और सीटीओ क्षेत्र को शामिल किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली (कलना) ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बी.एड. चतुर्थ सत्र (2023-25) की सेमेस्टर एंड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। ओवरऑल पोजीशन में अनामिका जोशी ने 82.14% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमीषा गुप्ता ने 81.85% अंकों के साथ दूसरा स्थान और पारुल डोगरा ने 81.14% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह चतुर्थ सत्र में अनामिका जोशी ने 350 में से 287 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। पारुल डोगरा 286 अंकों के साथ दूसरे और मोहित शर्मा 282 अंकों के साथ…

Read More