एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला/रामपुर बुशहर/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मौसम जनित संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बाढ़ में तीन पुल ध्वस्त हो गए और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गईं। कई घरों को भी नुकसान हुआ है। श्रीखंड महादेव चोटी पर बादल फटने से पानी दो धाराओं में बंटकर निरमंड की कुर्पण खड्ड और रामपुर की गानवी खड्ड में भारी बाढ़ लेकर आया। गानवी में…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दारन गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा गहराता जा रहा है। गांव की सड़क पूरी तरह धंस चुकी है और उस पर गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। यही नहीं, दो से तीन कैचिंयां अब एक साथ धंसकर और भी बड़ा खतरा बन चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए विधायक नंद लाल, जो कि सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष भी हैं, ने बुधवार को दारन गांव का दौरा किया। उनके साथ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सहित लोक निर्माण विभाग , वन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर में किसानों और बागवानों ने लुहरी जल विद्युत परियोजना तथा बेदखली के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हिमाचल किसान सभा और ट्रैड यूनियनों के संयुक्त बैनर तले हुआ, जिसमें पूर्व विधायक और किसान सभा के सचिव राकेश सिंघा ने विशेष रूप से भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकारें किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि लुहरी परियोजना से निकल रहे प्रदूषण के कारण क्षेत्र की फसलें नष्ट हो रही हैं और निर्माण कार्यों में हो रहे धमाकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल रामपुर ने पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसके माध्यम से विकास कार्यों में बाधा बन रही प्रमुख परेशानियों पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है। भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान व अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सड़कों की बदहाल स्थिति से प्रभावित सेब सीजन रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद खराब है। लगभग 70% सड़कें बाधित हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून ने जुलाई 2026 सत्र के लिए आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों और अन्य चयनित केंद्रों पर होगी। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी जन्म 2 जुलाई 2013 से पहले और 1…