एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन ने विश्वविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों और वर्गों के करीब 415 स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। यह पत्र पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को सौंपा गया है। संगठन ने पत्र में अवगत करवाया कि वर्ष 2020 व 2021 में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गैर शिक्षक वर्ग के लगभग 274 स्वीकृत रिक्त पदों को विज्ञापित किया गया था, किंतु बार-बार आग्रह और आश्वासनों के बावजूद आज तक इन पदों को नहीं भरा गया…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जलशक्ति बोर्ड को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार तेज बारिश व भूस्खलन से खनेरी, रामपुर, शीशमहल, डकोलढ़, खोपड़ी, ल्हासा, झाकड़ी सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। नोगली में मुख्य पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति ठप हो गई है। विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है, परन्तु लगातार बारिश के कारण काम में रुकावटें आ रही हैं। समेज क्षेत्र में भी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही खड्डों में सिल्ट की मात्रा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाने हेतु विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व युवाओं का इससे जुड़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम में प्रशासन, पुलिस और स्कूलों के साथ-साथ अभिभावकों की भी अहम भूमिका है। अभिभावकों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला/कुल्लू। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 25 जुलाई, 2025 तक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) प्राप्त किए जाने हैं। ऐसे निर्वाचक जो अस्थायी रूप से हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यम अथवा परिवार के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। कैसे भरें गणना प्रपत्र: वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in मोबाइल एप: ECINET App प्री-फिल्ड फॉर्म डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति WhatsApp, ईमेल या अन्य माध्यम से संबंधित BLO को भेज सकते हैं। परिवार के सदस्य के माध्यम से भी BLO तक फॉर्म पहुँचाया जा सकता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ अब नहीं मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अनुबंध सेवा अवधि को सेवा लाभ की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम 2024 के तहत लिया गया है, जो 20 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कॉलेज प्रिंसिपल्स ओपीएस के तहत लाभ लेने वाले शिक्षकों की सूची केवल नियमित तिथि…