एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की इको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने दीप प्रज्वलन और ओज़ोन परत के संरक्षण की शपथ दिलाकर किया। मुख्य अतिथि ने ओज़ोन परत की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पृथ्वी पर जीवन के लिए एक सुरक्षा कवच है। हमें इसके क्षरण को रोकने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ियों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला एवं सत्र न्यायालय रामपुर ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फैसला सुनाते हुए शिमला जिले के ननखड़ी निवासी सुनील कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास और ₹25,000 जुर्माना तथा आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत 6 महीने की कैद और ₹2,000 जुर्माना की सजा सुनाई है। यह मामला 14 अप्रैल 2015 की सुबह खोलीघाट बाजार में हुए गोलीकांड से जुड़ा है। आरोपी सुनील कुमार ने टायर जलाने को लेकर हुए विवाद में पहले अनिल मेहता को डंडे से पीटा और फिर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में ओजोन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रातः कालीन सभा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) जैसे रसायनों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन वर्गों में छात्रों ने भाग लिया: 🎨 जूनियर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान युवाओं को जोड़ने और समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि 21 सितंबर को शिमला, मंडी और हमीरपुर में एक साथ ‘नमो युवा रन’ आयोजित होगी। राजधानी शिमला में यह दौड़ ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होकर चौड़ा मैदान तक जाएगी। रन का मुख्य उद्देश्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल की तीन प्रमुख परियोजनाओं — 1500 मेगावाट बायल, 412 मेगावाट रामपुर और 210 मेगावाट लुहरी में कार्यरत ठेका मजदूरों के संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। 1 जुलाई 2025 से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने के 77वें दिन यानी 15 सितंबर 2025 को मजदूर यूनियनों और एसजेवीएनएल प्रबंधन के बीच श्रम विभाग चंडीगढ़ (ALC) की मध्यस्थता में ऐतिहासिक लिखित समझौता हुआ। धरना सीटू (CITU) से संबंधित यूनियनों द्वारा आयोजित किया गया था। मजदूरों की प्रमुख मांगें थी – बीमा सुविधा, ग्रेच्युटी भुगतान, प्रमोशन पॉलिसी और काम के अनुसार पदनाम। 2 साल पुराने मांगपत्र के बावजूद…