एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमण्डलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रामपुर में उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 17(ए) तथा नियम, 1995 के अंतर्गत बुलाई गई थी। बैठक के दौरान एसडीएम ने जानकारी दी कि अधिनियम के अंतर्गत उपमंडल क्षेत्र में अब तक कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 मामलों का निपटारा किया जा चुका है जबकि 6 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था की स्थिति और…
Author: ARB Times Desk
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय संकट केवल हिमाचल प्रदेश की समस्या नहीं है, बल्कि पूरा हिमालय क्षेत्र इसकी चपेट में है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह टिप्पणी हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय स्थिति से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान की। अदालत ने कहा कि इस मामले पर आदेश 23 सितंबर को सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता ने अदालत को राज्य की रिपोर्ट सौंपी। न्यायमित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने बताया कि रिपोर्ट में वृक्षावरण, खनन और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपाया है। सोमवार रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन से मंडी जिले के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एचआरटीसी का धर्मपुर बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया और यहां खड़ी कई बसें व निजी वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। मरने वालों की पहचान तांगू देवी (33), कमला देवी (33) और कमला का आठ वर्षीय बेटा भीष्म सिंह के रूप में हुई है। जबकि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत जुकैण के मतेहड़ी गांव में रविवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, बलबीर जी के पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कमरे में एक बुजुर्ग महिला सो रही थीं जो मलबे की चपेट में आ गईं, लेकिन उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। वहीं, मकान के ऊपरी हिस्से में मौजूद एक छोटी बच्ची पढ़ाई कर रही थी, जिसने समय रहते नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। अगर वह कुछ सेकंड भी देर करती,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने जारी की गई उच्च वेतनमान अधिसूचना को वापस लेने के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम है। अब 89 विभागीय कैटेगिरी को पहले की तरह ही उच्च वेतनमान मिलता रहेगा, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। महासंघ ने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि जो लेफ्ट आउट कैटेगिरी 2022 में छूट गई थीं, उन्हें…