एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राज्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था हिमाचल प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ब्यास नदी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भारी वर्षा के बाद जिले के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिमला वर्षा राहत कार्य के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने और क्षतिग्रस्त सड़कों, जल और बिजली सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, एडीएम ज्योति राणा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, और विद्युत बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। सेब सीजन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने निरमंड उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सड़क मार्ग, बिजली, और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निरमंड बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए भवन की क्षति को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग को भवन की स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरमंड के साथ लगते हट्टल गांव, नोर और राहणू पंचायत में भी भारी भूस्खलन और भवन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने आज मझेवली और फूंजा गांवों का दौरा किया। ये गांव हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। विधायक नंद लाल ने मौके पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और ज़रूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता और आवश्यक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाते हुए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने बताया कि मलाणा क्षेत्र में अब तक 12.50 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल आटा, 1.5 क्विंटल चीनी और 440 लीटर खाद्य तेल वितरित किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल्लू जिले की 251 उचित मूल्य की दुकानों में राशन कार्ड धारकों के लिए आवश्यक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने…