Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra: देवभूमि में चिट्टा माफिया पर कड़ा शिकंजा: मुख्यमंत्री सुक्खू ने वॉकथॉन में दी बड़ी चेतावनी, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड तक पहुंचे इस वॉकथॉन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। जागरूकता रैली के दौरान बच्चे ऊर्जावान नशा विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं बच्चों के साथ पैदल चले और कई स्थानों पर उनसे बातचीत कर उन्हें नशा मुक्त हिमाचल की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ सेल्फी ली।

    धर्मशाला के दाड़ी मैदान में आयोजित एंटी चिट्‌टा वॉकथॉन में शामिल स्कूली छात्र व अन्य

    पुलिस ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि देवभूमि में नशा तस्करों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि पीआईटी एंड एनडीपीएस अधिनियम को वर्षों बाद प्रभावी रूप से लागू किया गया है और अब तक 46 बड़े तस्करों को हिरासत में लिया गया है। नशे से अर्जित 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया हिमाचल है और चिट्टे के आखिरी अंश के खात्मे तक यह निर्णायक लड़ाई जारी रहेगी। यह सिर्फ तस्करों के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने का मिशन है। उन्होंने कहा, “जो भी हमारी युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलेगा, वह सीधे जेल जाएगा। उसका खेल खत्म।”

    उन्होंने बताया कि एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभागों के साथ-साथ हर नागरिक अब इस संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करने वाली ढाल बनकर उपस्थित हैं।

    मुख्यमंत्री ने लोगों से नशा तस्करी की सूचना साझा करने की अपील करते हुए पुरस्कार राशि की घोषणा की —

    • 2 ग्राम चिट्टा: ₹10,000

    • 5 ग्राम: ₹25,000

    • 25 ग्राम: ₹50,000

    • 1 किलो: ₹5,00,000

    • 1 किलो से अधिक: ₹10,00,000

    • बड़े गिरोह की सूचना: ₹5 लाख से अधिक इनाम

    उन्होंने बताया कि चिट्टा संबंधी किसी भी सूचना के लिए 112 आपातकालीन नंबर जारी किया गया है।

    कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई तथा गुब्बारों और पैराग्लाइडर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली सहित कई विधायक, अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

    #AntiChitta #AntiDrugCampaign #AwarenessDrive #ChittaMafia #CMsukhu #Dharamshala #DrugFreeHimachal #HimachalNews #HimachalUpdates #Walkathon
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान ने विश्व एड्स दिवस पर रैली व नुक्कड़ नाटक से जागरूक किए लोग
    Next Article Rampur Bushahr: इनिक्विस्ट स्कॉलरशिप टेस्ट में स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी के 10 छात्रों ने चमकाया नाम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal Politics : नगर निगम चुनाव में धर्मशाला, मंडी और सोलन में BJP का परचम, पालमपुर में कांग्रेस ने बचाई साख

    May 31, 2026

    हिमकॉन में बड़ा बदलाव; रामपुर के विकेश चौहान चेयरमैन कम सीईओ नियुक्त

    January 7, 2026

    हिमाचल-पंजाब दौरे पर पीएम मोदी: आपदा का हवाई सर्वे और राहत पैकेज का कर सकते हैं एलान

    September 9, 2025

    Chamba: भरमौर से मणिमहेश यात्रियों का सफल रेस्क्यू, 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

    September 5, 2025

    Rampur Bushahr: 22 दिसंबर रामपुर और 23 दिसंबर ननखरी: एंटी–चिट्टा रैली की तैयारियों पर अधिकारियों की अहम बैठक

    December 11, 2025

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 5
    Users Today : 9
    Total Users : 128965
    Total views : 251869
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.