एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के पंद्रहबीस क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोग पिछले दो महीनों से गानवी खड्ड में आई भीषण आपदा के बाद राहत कार्यों के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने रामपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गानवी को जोड़ने वाली मात्र एक किलोमीटर सड़क दो विभागों लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग की खींचतान के चलते आज तक बहाल नहीं हो पाई है। नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बिजली विभाग के अधीन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिला किन्नौर से चयनित 51 विद्यार्थी एवं 2 अध्यापक आज अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, हाटकोटी के लिए रवाना हुए। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण दल को रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पहल नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से की गई है। योजना का उद्देश्य:युवा आपदा मित्र योजना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून के दौरान आई भीषण आपदा के कारण राज्य के आगामी पंचायत चुनावों अनिश्चितकाल के लिए टल सकते हैं। इस निर्णय की पुष्टि राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों (डीसी) द्वारा सिफारिशों भेजी हैं। उपायुक्तों ने स्पष्ट किया कि मानसून की तबाही इतनी व्यापक है कि वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। आपदा के कारण व्यापक क्षति और प्रशासनिक व्यस्तता वर्ष 2025 की बरसात ने हिमाचल प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान किया है। अब तक प्राप्त अनुमानों के अनुसार, राज्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमलाकसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। मंत्री ने इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री ने साधु पुल से जुंगा तक की 7 किलोमीटर लंबी सड़क को 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से पक्का करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला स्कूली खेलकूद संघ किन्नौर द्वारा सांगला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के डायरेक्टर उमेश नेगी, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पीताम्बर दास नेगी और किनफेड के डायरेक्टर सचिन नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 39 स्कूलों से कुल 343 छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। खेल…