एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमु केल्टी में पंचायत घर बरमु का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। यह बहुमंजिला पंचायत घर 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने जानकारी दी कि नए पंचायत घर में प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के लिए कार्यालय, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र और दो शौचालय बनाए गए हैं। पहले पंचायत घर किराए के कमरे में संचालित होता था, लेकिन अब नए भवन से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पहले पंचायत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर SOCH Literary Society ने महाविद्यालय परिसर में ग्रीन रिबन अभियान का आयोजन कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की एक सराहनीय पहल की। इस अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने प्राचार्य और शिक्षकों को ग्रीन रिबन लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना और इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। शिक्षकों ने इस अवसर पर छात्रों का मनोबल बढ़ाया, उन्हें मार्गदर्शन और मानसिक समर्थन प्रदान किया, जिससे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। HPBOSE तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। हालांकि, आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित विद्यालय स्वयं तैयार करेंगे। आठवीं की परीक्षा 27 नवंबर और तीसरी-पांचवीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होंगी। 🗓️ 27 नवंबर से शुरू होंगी आठवीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित ओकओवर से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (एनएसए-108) में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की शुरुआत की गई, जो राज्य में जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 241 एम्बुलेंस एनएसए योजना के तहत कार्यरत हैं और अब इनमें 26 नई ALS एम्बुलेंस जुड़ने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इन नई एम्बुलेंस में 19 अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाली देवठी, कुहल, काशापाट और मुनीष पंचायतों के लोगों को दो महीने बाद बड़ी राहत मिली है। सेरी पुल के पास बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ मुख्य मार्ग अब छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग के बंद होने से कर्मचारी वर्ग, स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम ग्रामीण बेहद परेशान थे। सड़क बंद रहने के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वाया डंसा–बाहलीधार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की थी, लेकिन यह मार्ग कठिन और लंबा होने के कारण सुविधाजनक नहीं था। अब जब सेरी पुल…