Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा प्रभावितों के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएगी सरकार, ₹7 करोड़ राहत राशि जारी : सीएम सुक्खू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 11, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने थुनाग, बगस्याड़, देजी और स्यांज गांवों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश की 68% भूमि वन क्षेत्र में आती है, इसलिए केंद्र सरकार से अनुमति लेकर प्रभावित परिवारों को वन भूमि पर बसाने की योजना बनाई जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों के लिए ₹7 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इससे पहले ₹2 करोड़ की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। साथ ही ₹2 करोड़ लोक निर्माण विभाग (PWD) और ₹2 करोड़ जल शक्ति विभाग को बहाली कार्यों के लिए दिए जाएंगे। ब्लॉक विकास कार्यालय को भी ₹1 करोड़ की राशि बहाल कार्यों में तेजी लाने के लिए दी जाएगी।

    मंडी जिले के सराज में आपदा प्रभावितों से मिलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। डीपीआईआर

    मुख्यमंत्री ने पखरार पंचायत भवन में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राजस्व अधिकारियों को सभी प्रकार की हानि का तुरंत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन घरों में मलबा भरा है या जो असुरक्षित हैं, उन्हें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घोषित किया जाए, ताकि अधिकतम मुआवजा दिया जा सके। साथ ही घरेलू सामान और पशुधन की हानि के लिए भी सरकार मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बागवानी और सेब उत्पादकों को हुए नुकसान का विशेष आकलन करने का निर्देश दिया और कहा कि राज्य मंत्रिमंडल जल्द ही एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा करेगा।

    उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए थुनाग के फॉरेस्ट्री व बागवानी कॉलेज की अस्थायी कक्षाएं सुंदरनगर में आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रमुख सड़कों को खोल दिया गया है और गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें युद्धस्तर पर बहाल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने SDRF कर्मियों से भी बातचीत की और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। भारतीय सेना के ब्रिगेडियर यजुवेंद्र सिंह ने उन्हें राहत कार्यों की जानकारी दी और बताया कि क्षेत्र में 26 जवान तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना, NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड्स और स्वयंसेवकों के योगदान के लिए धन्यवाद किया।

    # आपदा_राहत #Himachal_Disaster_Relief #Sukhvinder_Sukhu #Thunag_Cloudburst #थुनाग_बादलफटना #पुनर्वास_नीति #मंडी_समाचार #सीएम_सुक्खू #हिमाचल_आपदा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleIIT मंडी ने किया टारना क्षेत्र का निरीक्षण, भू-धंसाव रोकने के लिए तैयार होगी तकनीकी रिपोर्ट
    Next Article QR कोड स्कैन करते ही उड़ गए 2 लाख रुपये, कारोबारी से लॉटरी के नाम पर ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 3 2
    Users Today : 18
    Total Users : 118632
    Total views : 234976
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.