एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और पंचायत के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है। घंडल पंचायत शिक्षा और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, संस्कृत अकादमी और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान स्थापित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने का गौरव प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित ‘पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह एवं उल्लास मेला-2025’ में प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य इस उपलब्धि को निर्धारित समय सीमा से पूर्व हासिल करने में सफल रहा है। हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कौल सिंह नेगी ने सोमवार को रामपुर उपमंडल के बधाल और नैनी क्षेत्रों में भारी बरसात और भूमि धंसाव से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की। नेगी ने बताया कि नैनी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण 4 मकान खतरे में हैं जबकि बधाल में हरि सिंह के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के खिलाफ STP कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और सीटू (CITU) से संबंधित कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर वीरेंद्र ठाकुर के कार्यालय के बाहर किया गया, जहां यूनियन ने 24 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, जिला सचिव हिमी देवी, आउटसोर्स यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल पामटा, और अन्य प्रमुख नेताओं ने किया। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल और प्रबंधन के बीच करीब 90 मिनट तक बातचीत चली, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी। प्रमुख मांगें: समान काम का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा, हिमाचल प्रदेश – सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना में काम करने वाले ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया। मजदूरों ने एसजेवीएन प्रबंधन की बेरुखी और श्रम कानूनों की अनदेखी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष गुरदास, मिलाप नेगी और महासचिव काम राज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम होते हुए भी एसजेवीएन प्रबंधन ने मजदूरों की न्यायसंगत मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यूनियन ने 23 जून 2023 को प्रबंधन को…