एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भालू के हमले में 11 साल की बच्ची की जान गई। जुवाली गांव की 11 वर्षीय मासूम पर जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आयशा नाम की लड़की सुबह अपनी सहेलियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए गांव के नजदीकी जंगल की ओर गई थी। उसी दौरान अचानक झाड़ियों से एक भालू निकल आया और उसने बच्ची पर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं जिनके घर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फसल बर्बादी पर प्रति एकड़ 20 हजार मुआवजे का एलान सरकार ने किसानों के लिए “जिसका खेत, उसकी रेत” पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। बाढ़ से दरियाओं की गाद किसानों के खेतों में जमा हो गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ चंडीगढ़ में दो अलग-अलग इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 19 लोगों से 49 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला केस सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी मुस्कान ने शिकायत दी कि उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखने के बाद सेक्टर-17 स्थित नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट से संपर्क किया। कंपनी ने विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर उससे 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसी कंपनी ने पंजाब के छह अन्य लोगों से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वे राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 1:30 से 2:15 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांगड़ा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग (PWD) और जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी बरसात से प्रभावित बंद सड़कों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जाए। मंत्री ने बताया कि घुमारवीं क्षेत्र में आपदा से लगभग 50–55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें पीडब्ल्यूडी को 45–47 करोड़ और जलशक्ति विभाग को लगभग 8 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। मंत्री धर्माणी ने कहा कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई हैं, जबकि…