एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मूरंग पंचायत की लालेन–थवारिंग–ग्रामंङ सड़क बदहाली का शिकार है। जगह-जगह बने गड्ढों ने इस सड़क पर यात्रा को बेहद जोखिमपूर्ण बना दिया है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों और यात्रियों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कमल सागर नेगी, मनोज नेगी और चंद्र कीर्ति नेगी ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी सिंगला केवल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण बागवान पहले से ही संकट में हैं। ऐसे में HPMC द्वारा ननखड़ी, 12/20 और नरेन क्षेत्रों में सी ग्रेड सेब (बोरिया वाले सेब) को न खरीदने का फैसला बागवानों के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने सरकार और HPMC पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कदम बागवानों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कुदरत के कहर से बागवान परेशान हैं और दूसरी ओर सरकार और HPMC तुगलकी फरमान थोपकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमानी गांव में हुए इस हादसे में एक घर पूरी तरह ढह गया और एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निरमंड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गांव के तीन अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने खतरे की जद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट्स की सूची तैयार की जाए, ताकि इनके सुधार के लिए वित्तीय प्रावधान किया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को उपमंडलवार सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि उसके आधार पर ठोस कदम उठाए जा सकें। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता से चिन्हित कर सुधार करने, सड़क चिन्हों व चेतावनी पट्टिकाओं की व्यवस्था करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए लैंडस्लाइड से एक बड़ा हादसा सामने आया। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमारणी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर ढह गया और एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अभी भी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। घायलों को उपचार के लिए निरमंड सिविल अस्पताल भेजा गया है। भूस्खलन की वजह से गांव के…