एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में तैनात चतुर्थ कर्मी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जो कि शिमला जिला की तहसील रोहडू के भमनोली गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रेम नाथ रूप्टा के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह जब प्रेम नाथ ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ननखड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला। कमरे में प्रेम नाथ को रोशनदान के हैंडल से पीले नायलॉन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ननखड़ी और रामपुर क्षेत्र के बागवान एचपीएमसी द्वारा सेब की खरीद बंद किए जाने से भारी परेशान हैं। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर तहसीलदार रामपुर उमेश शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बताया कि रामपुर उपमंडल के 12/20, नरेण और ननखड़ी केंद्रों पर बागवानों से सेब की बोरियां नहीं खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहले ही आपदा और ओलावृष्टि के चलते बागवान संकट में हैं और अब एचपीएमसी की निष्क्रियता से उनकी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितम्बर 2025 तक विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयार की जा रही मसौदा मतदाता सूची का पूर्वावलोकन करना और ग्रामीण स्तर पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन बैठकों में मसौदा मतदाता सूची ग्राम सभाओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन चिट्टा तस्करी मामले में संलिप्त पाए गए कांस्टेबल को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन गौरव सिंह ने जानकारी दी कि थाना धर्मपुर के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 19 जून 2025 को पुलिस टीम ने एक युवक हरीश शर्मा निवासी जदारी, कंडाघाट को 11.33 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी में आरोपी के साथ ललित कंवर निवासी जाबली कसौली भी शामिल था, जो जिला सोलन पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसी दिन यानी 19 जून को कांस्टेबल ललित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता “हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना” है। उन्होंने बंजार उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें राहत केंद्रों में रखा गया है, वहीं किराये पर रहने वाले परिवारों का किराया भी प्रशासन देगा। उपायुक्त ने स्पष्ट…