धर्मशाला (एआरबी टाइम्स ब्यूरो)। कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी के 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। चार सितंबर को देहरा में निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस से एक प्रवासी मजदूर का 9 साल का बेटा अचानक लापता हो गया। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम का कहना है कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी गोदामों में स्टॉक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके बाद सस्ते राशन की दुकानों (डिपो) में उपभोक्ताओं को दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इस बार निगम ने केंद्र से 1.95 लाख क्विंटल दालों की मांग की थी, जिसकी सप्लाई 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 👉 दालों की नई कीमतें (प्रति किलो): उड़द दाल – ₹76 चना दाल – ₹72 मलका दाल – ₹66 पिछले एक माह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर हुए ब्लॉक प्वाइंट को युद्ध स्तर पर बहाल किया गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर फंसे लगभग 500 वाहनों को सुरक्षित निकालकर यातायात बहाल किया गया। बागवानों की प्राथमिकता में सरकार मंत्री ने बताया कि सेब सीजन के चलते बागवानों की फसल को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत वे स्वयं मौके पर रहकर मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और मार्ग बहाली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जानकारी दी है कि सीर उत्सव घुमारवीं 2025 का आयोजन 2 व 3 अक्तूबर को किया जाएगा। इस वर्ष उत्सव की थीम “नेचर नर्चर” रहेगी, जिसके अंतर्गत प्रकृति संरक्षण, लोक कला, संस्कृति और पर्यावरण पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ एक पारंपरिक मेला नहीं बल्कि एक संदेशवाहक आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सीर शब्द का अर्थ केवल आध्यात्मिकता नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज निगुलसरी स्थित भूस्खलन स्थल (ब्लॉक प्वाइंट) पर फंसे किसानों, वाहन चालकों और आम जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ जनहित विरोधी तत्व इस संकट का फायदा उठाकर सेब और नकदी फसलों की आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “अगर कोई भी व्यक्ति किसानों की मेहनत से उगाई गई नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने…