Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के ननखड़ी क्षेत्र में HPMC द्वारा C ग्रेड सेब की खरीद न करने से किसान बेहद आक्रोशित हैं। हालत यह हो गई है कि ग्राम पंचायत अड्डू के शीला गांव में किसानों ने मजबूरी में अपने सेब नालों में फेंक दिए हैं। देव राज, रमेश खंड, रमेश ठाकुर और अमित समेत कई बागवानों का कहना है कि इस साल प्राकृतिक आपदा और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित हुई है। अब जब C ग्रेड सेब की बिक्री भी रुक गई है, तो सेब सड़ने की कगार पर हैं। अड्डू पंचायत के प्रधान पिंकू खंड…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे इन इलाकों में अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रामपुर में डॉक्टरों की तैनाती करते हुए आठ नए चिकित्सकों को नियुक्त किया है। इन नए आदेशों के तहत निम्न स्थानों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है: सीएचसी सराहन: डॉ. मोनिका, डॉ. सुष्मिता, डॉ. गुलशन कुमार सीएचसी तकलेच: डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. शिवम गुप्ता सीएचसी गानवी: डॉ. लविश कालिया पीएचसी लालसा: डॉ. आशीष पीएचसी देवठी: डॉ. आदित्य इन नियुक्तियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला महासू इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अरुण फालटा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, इंदु वर्मा, नरेश शर्मा, सुशील कड़शोली, राकेश डोगरा, संजय वर्मा और हरि चंद डोगरा उपस्थित रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आज बचत भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह हेल्प डेस्क जिला उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां स्थानीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के बच्चों की सूची भेजेंगे। इस सूची में प्रत्येक बच्चे की शिक्षा से जुड़ी जानकारी – जैसे कि वह किस कक्षा और स्कूल में पढ़ रहा है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के तहत स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक आज शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मानसिक मंदता, स्वलीनता (Autism), प्रमस्तिष्क और विविधि विकलांगता से ग्रस्त दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षण उपलब्ध करवाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 03 दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षक देने की अनुमति प्रदान की गई, जबकि 04 मामलों में कानूनी संरक्षक के निधन के बाद नए संरक्षक की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में कानूनी संरक्षक का निधन हो जाता है, वहां तहसील कल्याण अधिकारी तुरंत प्रक्रिया…

Read More