Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को मिला 47.37 करोड़ का अनुदान, बनेंगे 15 म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर

हिमाचल के शहरी निकायों को सशक्त बनाने के लिए MoHUA ने 47.37 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया। बनेंगे 15 म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर, पहली किस्त 23.68 करोड़ जारी। पढ़ें पूरी खबर।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 16, 2025Updated:November 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह(सोशल मीडिया)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश को शहरी प्रशासन को सशक्त बनाने के लिए बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने राज्य में म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर्स (MSSCs) स्थापित करने के लिए 47.37 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया है। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी राज्य सरकार की पहल और सतत प्रयासों का परिणाम है।

🔹 शहरी निकायों की चुनौतियों का समाधान

मंत्री ने कहा कि ये केंद्र शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) की प्रमुख समस्याओं जैसे कर्मचारी की कमी, सीमित वित्तीय संसाधन और तकनीकी सहायता की कमी को दूर करने में मदद करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य शहरी शासन को मजबूत बनाना, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना और नागरिकों को सुव्यवस्थित नगर प्रशासन प्रदान करना है। इसके तहत 15 MSSCs स्थापित किए जाएंगे जो 74 शहरी निकायों (ULBs) को सेवाएं देंगे। यह कदम 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है।

🔹 एक ही स्थान पर सभी नगर सेवाएं

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये MSSCs वन-स्टॉप फसिलिटेशन हब के रूप में काम करेंगे। इन केंद्रों पर नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, व्यापार लाइसेंस, पालतू पशु पंजीकरण, संपत्ति कर भुगतान, कूड़ा बिल संग्रह और शिकायत निवारण जैसी नगर सेवाएं एक ही स्थान पर पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर कार्य करेंगे। इन MSSCs में लेखा प्रबंधन, वेतन भुगतान और विक्रेता भुगतान जैसी सेवाओं का केंद्रीकरण किया जाएगा। छोटे नगरों में यह केंद्र घर-घर कर और बिल संग्रह जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे नागरिकों को सुविधा और पारदर्शिता दोनों मिलेगी।

ये भी पढ़ें : >> हिमुडा देगा युवाओं के स्टार्टअप को फंडिंग, 25 लाख का इनोवेशन फंड मंजूर

🔹 पहली किस्त में 23.68 करोड़ रुपये जारी

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार इन परियोजनाओं के लिए दो किस्तों में फंड जारी करेगी। पहली किस्त 23.68 करोड़ रुपये की पहले ही जारी की जा चुकी है, जबकि शेष राशि केंद्रों के संचालन शुरू होने पर दी जाएगी। यह हिमाचल में संस्थागत और संचालन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHGs) और गैर-सरकारी संगठन (NGOs) वार्ड स्तर पर नगर सेवाओं की डिलीवरी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इससे नागरिक भागीदारी और जागरूकता बढ़ेगी, जिससे योजना का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की “स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” (Swachh Shehar, Samridh Shehar) की दृष्टि को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह योजना हिमाचल में सुदृढ़, सहभागी और सतत शहरी शासन को बढ़ावा देगी।

#HimachalNews #himachalpradesh #HIMUDA #MoHUA #MunicipalServices #UrbanDevelopment #UrbanGovernance #ARBtimes #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal Pradesh : हिमुडा देगा युवाओं के स्टार्टअप को फंडिंग, 25 लाख का इनोवेशन फंड मंजूर
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के तकलेच क्षेत्र से दो स्कूली छात्राएं लापता, बिथल में मिली
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.