Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग किन्नौर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय के नवाचार लिटरेरी क्लब ने भी अहम योगदान दिया। मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम चंद चौहान, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ ने कहा कि “राजभाषा पखवाड़ा” का उद्देश्य युवाओं को हिंदी से जोड़ना है, जिससे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कोटखाई(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल का दौरा कर हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटखाई की लगभग 95 प्रतिशत सड़कें बहाल कर दी गई हैं, जिससे सेब सीजन 2025 में बागवानों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री ने गुम्मा, खलटू नाला, बगैन, देवरी-खनेटी और चाशला-देवरीघाट जैसे क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उनके अनुसार, लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली लगभग 300 सड़कों को 170 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें से 40 करोड़ रुपये का नुकसान सिर्फ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बुधवार को 12/20 क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित लालसा गांव और कूहल पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुई क्षति का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही 6 परिवारों को 5,000 रूपए की फौरी राहत राशि तथा 20 परिवारों को तिरपाल वितरित किए। नन्द लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा के इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किन्नौर जिले के निगुलसरी क्षेत्र में पिछले दस दिनों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध है। इस आपदा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता महिला मंडल और युवक मंडल के सहयोग से फंसे यात्रियों को लंगर लगाकर दिन-रात भोजन और सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस बीच, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी और बीडीसी अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक ललिता पंचारस ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आपदा के समय में भी राजनीति रोटी सेंकने में लगे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। अब तक जिले में 168 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इस आपदा में सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुई है, जिसकी क्षति 117 करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं, जल शक्ति विभाग को 32.10 करोड़ रुपए और विद्युत विभाग को 19 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, गौशाला, किचन, शौचालय व अन्य संरचनाओं को मिलाकर लगभग 7.62…

Read More