एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावशाली रैली निकाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने की। पिछले 15 दिनों से विद्यालय में स्वच्छता को लेकर कई गतिविधियां और अभियान चलाए गए। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने बताया कि प्रातः कालीन सभा में रोजाना स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्राओं और अध्यापकों ने व्यक्तिगत, विद्यालय और समाज की स्वच्छता के लिए प्रतिज्ञा ली, ताकि रामपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। स्वच्छता पखवाड़े…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। भारी बारिश से प्रभावित घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पीड़ितों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने पंचायत स्तर पर दौरा कर वर्षा प्रभावित परिवारों की मदद सुनिश्चित करने के प्रयास किए। मंत्री धर्माणी ने बताया कि क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों और नगर परिषद घुमारवीं में कुल 18 कच्चे और पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान गाहर, औहर, दधोल, कपाहड़ा, हंबोट और पटटा पंचायतों में दर्ज किया गया है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ने शुक्रवार को ननखड़ी क्षेत्र की आपदा प्रभावित कुंगलबाल्टी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कौल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पंचायत के मुंदर, कुंगल, खमनेना और दोगरी गांवों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 7-8 मकानों में गंभीर दरारें आई हैं और कई अन्य मकान खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि मुंदर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला में राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड (State Disaster Mitigation Fund) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग ₹125 करोड़ के तीन आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) को भेजने की स्वीकृति दी गई। इन प्रस्तावों का उद्देश्य शिमला जिले में आपदा संभावित क्षेत्रों का जीर्णोद्धार और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रस्तावों का विवरण: नगर निगम क्षेत्र (₹90 करोड़):शिमला नगर निगम की सीमाओं के भीतर आपदा संभावित क्षेत्रों की पहचान कर उनके सुरक्षा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया से भेंट कर राज्य की वित्तीय स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वित्त आयोग से आग्रह किया कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग आपदा जोखिम सूचकांक (Disaster Risk Index ) तैयार किया जाए, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र की आपदा स्थितियां मैदानी राज्यों से बिल्कुल अलग हैं। तीन साल में हिमाचल को 15,000 करोड़ का नुकसान मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को भूस्खलन, बादल फटना, हिमस्खलन और…