एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला में शुक्रवार को हुए भूस्खलन ने हड़कंप मचा दिया। करोड़ों रुपये की लागत से बने बस अड्डे के पास ज़मीन का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां खड़ा एक ट्रक हवा में लटक गया। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, आज सुबह सांगला बस अड्डे के समीप एक बड़े क्षेत्र में भू-धंसाव हुआ। उसी समय पेटियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जो लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया और आधा हिस्सा हवा में लटक गया। इस घटना के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विक्रमादित्य सिंह ने केरल अर्बन कॉन्कलेव कोच्चि में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज केरल अर्बन कॉन्कलेव कोच्चि में भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केरल के मुख्यमंत्री पिणराई विजयन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी परिस्थितयों के अनुरूप जलवायु संवदेशील शहरी विकास मॉडल साझा करते हुए अन्य राज्यों के साथ अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्यों के बीच आपसी सहयोग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक साधारण बैठक का आयोजन आज जिला परिषद भवन चलौंठी के सभागार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक की शुरुआत में हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक के दौरान कुल 75 प्रश्न और 66 प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने कहा कि, “बैठकों का उद्देश्य स्थानीय स्तर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला राहत कार्यों को तेज गति देने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने गाड़ागुशैणी, बालीचौकी और जंजैहली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड जीरो पर दौरा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की गहन समीक्षा की और प्रभावित लोगों से सीधा संवाद भी किया। दो दिवसीय दौरे में उपायुक्त ने सबसे पहले जंजैहली में राहत कार्यों की समीक्षा की, इसके बाद गाड़ागुशैणी पहुंचे। यहां उन्होंने राशन की उपलब्धता, संपर्क मार्गों की बहाली, संचार सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। गाड़ागुशैणी के विभिन्न राशन डिपो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जनजातीय जिला किन्नौर में “बेटियों का सम्मान – समाज का अभिमान” के नारे के साथ मिशन शक्ति के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान आज स्किबा गाँव में सम्पन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना था। समापन समारोह में अधिवक्ता दीपक नेगी ने पोस्टर-एक्सपर्ट के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, एवं शगुन योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया…