Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Him Bus Card: 31 मई के बाद नहीं बनेंगे छात्र बस कार्ड, HRTC ने जारी की अंतिम तिथि

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने स्पष्ट किया है कि हिम बस कार्ड (Him Bus Card) बनाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यार्थियों के नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निगम ने स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों तथा उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। HRTC के अनुसार, डिजिटल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नए शैक्षणिक सत्र से पहले रिकॉर्ड अपडेट करने के उद्देश्य से यह समयसीमा तय की गई है।

    अब तक 15 हजार विद्यार्थियों के बने हिम बस कार्ड

    जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में अब तक करीब 15 हजार विद्यार्थियों के हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं सभी श्रेणियों को मिलाकर लगभग दो लाख हिम बस कार्ड जारी किए जा चुके हैं। हिम बस कार्ड के माध्यम से यात्रियों को HRTC बसों में रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा मिलती है। विद्यार्थियों को हिम बस कार्ड बनवाने के लिए अपने स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र (ID Card) निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड जारी किया जाएगा। HRTC प्रबंधन ने सभी डिपो प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं को कार्ड बनाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को भी इस संबंध में जानकारी छात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। HRTC के प्रबंध निदेशक ने बताया कि विद्यार्थियों के हिम बस कार्ड के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यदि राज्य सरकार भविष्य में आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लेती है, तो निगम भी उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया तय करेगा।

    #BusPass #BusTravel #CollegeStudents #DigitalServices #EducationNews #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalStudents #HimachalUpdates #HimBusCard #HRTC #HRTCBusPass #HRTCUpdate #PublicTransport #SchoolStudents #ShimlaNews #StudentBusCard #Students #StudentTravel #TransportNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 20 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Solan Road Accident: साधुपुल के पास 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवती की मौत; चार गंभीर घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Himachal Pradesh : सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी

    August 18, 2026

    Shimla : निजी वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

    August 18, 2026

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 9 5 8
    Users Today : 3
    Total Users : 118958
    Total views : 235447
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.