Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मिल्कफेड की प्रति किसान केवल 20 लीटर दूध खरीद नीति को किसान और पशुपालक विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इस नीति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और पशुपालकों की आमदनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नेगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत पशुधन है। कई पशुपालकों ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एक से अधिक गाय पाली हैं, जिनसे अतिरिक्त दूध उत्पन्न होता है। यदि सरकार अब 20 लीटर से अधिक दूध नहीं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर के छात्रों रोनी राणा और कशिश ने अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए चेन्नई विश्वविद्यालय के सत्यभामा इंस्टिट्यूशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी, वहीं उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान युवा महोत्सव ग्रुप-1…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय दीपकमल, चक्कर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिला के सभी मंडलों में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों और केंद्र की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों को जोड़ने वाले रंगस-लठियानी मार्ग (किमी 0/0 से 39/0) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए केंद्र सरकार से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। सांसद डॉ. सिकंदर ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाना सामरिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह सड़क NH-503A और NH-03 के बीच एक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत 17 मार्च की रात भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में एक ट्रक गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ट्रक (HP64A-9760) सड़क से करीब 30 से 35 फीट नीचे गहरी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक ने दत्तनगर क्षेत्र में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया था। हादसे का मुख्य कारण…

Read More