Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों (BA, BSc, BCom, शास्त्री) में प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी है। यह निर्णय छात्रों की मांगों को देखते हुए कुलपति के आदेश पर लिया गया है। एचपीयू के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह समय सीमा सरकारी और निजी सभी संबद्ध कॉलेजों पर लागू होगी। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाए। सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेजों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें राज्य मंत्रिमंडल ने लेवल-11 वेतनमान वाले पदों को ग्रुप-बी से ग्रुप-सी में पुनर्वर्गीकृत करने का निर्णय लिया। अब इन पदों पर केवल स्थायी (बोनाफाइड) हिमाचली ही आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया अब लोक सेवा आयोग की बजाय राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी।  मल्टी टास्क वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी लोक निर्माण विभाग के लगभग 5000 मल्टी टास्क वर्कर्स का मासिक मानदेय 5000 से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया।  गैर-सरकारी दुग्ध समितियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। लुहरी हाईड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायतों नीरथ, देलठ और करांगला के जनप्रतिनिधियों के साथ आज उप-मंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परियोजना के निर्माण से प्रभावित लोगों के मकानों, संपत्ति और फसलों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना था। बैठक में लोक निर्माण, कृषि और बागवानी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे करांगला और ग्राम पंचायत बड़ाच के घरों में आई दरारों व नीरथ और देलठ में फसलों के नुकसान का मूल्यांकन शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि प्रभावित किसानों और परिवारों को उचित मुआवजा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत जिला प्रयोजन अधिकारी समग्र शिक्षा डायट शिमला द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य जयंती धीमान द्वारा किया गया था। इसके तहत पूरे सप्ताह भर में विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय भाषाओं के विविध रूपों से परिचय प्राप्त किया। इसमें पहाड़ी भाषा की वर्णमाला, गिनती, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान, लोक संगीत, नृत्य और लघु नाटिका जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और विरासत को जानने और समझने का प्रयास किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। आगामी सेब सीजन को लेकर शनिवार को मिनी सचिवालय रामपुर में आयोजित बैठक जोरदार बहस और टकराव के बीच संपन्न हुई। बैठक में सेब उत्पादकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच यूनियन की पर्ची काटने और ‘डाले’ की वसूली को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बैठक की शुरुआत में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को साझा किया और फिर सभी पक्षों से सुझाव मांगे। किराया दरों पर बनी सहमति: चंडीगढ़ रेट: ₹1.50 से बढ़ाकर ₹1.60 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल दिल्ली रेट: ₹0.90 से बढ़ाकर ₹1.00 प्रति…

Read More