एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के विरोध में सोमवार को शिमला में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों पर्यटन कारोबारियों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ‘शिमला पर्यटन बचाओ संघर्ष समिति’ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन चौड़ा मैदान में हुआ, जिसमें होटल, होम स्टे, टूर एंड ट्रेवल, टैक्सी यूनियन, गाइड, शिल्पकार, दुकानदार और किसान वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिमला पर्यटन का ऐतिहासिक और आर्थिक केंद्र है। पिछले 200 वर्षों से यह शहर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारत में बंदरगाह सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ और मानकीकृत करने की दिशा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में, निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष बंदरगाह सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जेएनपीए मुंबई और सीएचपीए चेन्नई में एक साथ की गई है। सीआईएसएफ उप कमांडेंट कौशलेन्द्र सिंह (एसजेवीएनएल झाकड़ी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भारत के हाइब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को मजबूती देना है, जिसमें सीआईएसएफ और निजी सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर कार्य करती हैं। भारत के लगभग 200…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल रामपुर ने क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रामपुर, कुमारसैन, रिकांगपिओ, सरस्वती नगर, चौपाल, कोटखाई और दत्तनगर की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में वॉलीबॉल और योगा की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्कूलों के छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। योगा प्रतियोगिता परिणाम: छात्रा वर्ग -14: स्वर्ण -…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल की सरगा पंचायत के ग्रामीण इन दिनों भालू और बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में मक्की की तैयार फसल और सेब के पौधों को बीते दो माह से भालू और बंदर लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन जंगली जानवरों की आवाजाही दिन-दिहाड़े देखी जा रही है, जिससे जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों – ईश्वर दास, कैन राम, राम लाल, चंद्र सिंह, शेर सिंह, संगत राम, मोहन सिंह, हरी सिंह, योगेंद्र सिंह, गुरदयाल, मनमोहन सिंह, सोहम लाल, ओम प्रकाश और बिहारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। भारत और चीन ने 2026 से लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों के माध्यम से सीमा व्यापार को पुनः शुरू करने पर सहमति जताई है। साथ ही, कैलाश पर्वत, मानसरोवर झील और गंग रेनपोछे की तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करने और उसका विस्तार करने पर भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। हिमाचल प्रदेश सरकार लंबे समय से शिपकी-ला (किन्नौर) के ज़रिए चीन के साथ पारंपरिक व्यापार मार्ग को बहाल करने की दिशा में प्रयासरत थी। हाल ही में चीन के…