एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने दो दिवसीय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरान ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली में “मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत जनसमस्याएं सुनीं और कई अहम विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। डोमैहर पंचायत में 8.16 करोड़ की परियोजनाएं डोमैहर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा मंत्री का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री ने बताया कि डोमैहर पंचायत में ₹8.16 करोड़ की लागत से विकास कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने: डोमैहर पंचायत के लिए 5 लाख रुपए मतलोड़ सड़क…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर, 2025 को आयोजित की जानी निश्चित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष निम्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं जिनमें धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली व पानी, भरण-पोषण व अन्य (अपराधिक कम्पाउन्डेंबल व दीवानी विवाद) से संबधित मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त न्यायलयों में लंबित मामले जिनमें क्रिमिनल कम्पाउन्डेंबल कार्यालय, धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं, मक्का और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह ऐतिहासिक निर्णय जिला बिलासपुर के औहर में आयोजित किसान गोष्ठी में बताया। प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं पर 60 रुपये, मक्का पर 40 रुपये और कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। राजेश धर्माणी ने कहा कि यह कदम हिमाचल प्रदेश को देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला अग्रणी राज्य बनाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। जिला मुख्यालय बचत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिलासपुर द्वारा टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष टीबी मुक्त घोषित कुल 29 पंचायतों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष टीबी मुक्त घोषित 29 पंचायतों में से 11 पंचायतें लगातार दूसरे वर्ष भी इस सूची में शामिल हैं। इन्हें सिल्वर कैटेगरी में रखकर गांधी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था), शिमला, पंकज शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। दिवाली के मौके पर विस्फोटक अधिनियम 1884 और नियम 2008 के तहत बिना लाइसेंस पटाखे बेचने, भंडारण या वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग और दुकानें बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे किसी भी उल्लंघनकर्ता के खिलाफ स्टॉक जब्त करने और मामला दर्ज करने सहित…