Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम भैरा खड्ड क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 17.150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं: प्रशांत नेगी, पुत्र स्वर्गीय राजकुमार नेगी, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, उम्र 27 वर्ष। अविनाश ठाकुर, पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम रक्छम,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे किन्नौर। सिरमौर जिला के धौला कुआं में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में किन्नौर के युवा शूटरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बायुल शूटिंग क्लब रिकांगपिओ के कोच महेश नेगी ने जानकारी दी कि डीएवी रिकांगपिओ के कक्षा नौ के छात्र आरुष लोकटस ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ की 11वीं कक्षा की छात्रा आरनिका सिंह ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर सभी को गर्व महसूस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के सरकाघाट दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट मनीष कंवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दौरे को निराशाजनक बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सरकाघाट की जनता को कोरी घोषणाओं से बहलाने का प्रयास किया, जबकि क्षेत्र के वास्तविक मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कंवर ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि इस दौरे में सरकाघाट के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा होगी, लेकिन उल्टे भद्रोता में प्रस्तावित पॉलिटेक्निक कॉलेज को बंद कर दिया गया, जो पूर्व की जयराम सरकार की सौगात थी। उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र के बागवान और ग्रामीण बाहलीधार वाया देवठी सड़क की खस्ताहालत से बुरी तरह परेशान हैं। सेब सीजन के बीच, सेरी पुल के पास सड़क के ध्वस्त होने से देवठी, कूहल, मुनिश और काशापाट पंचायत के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता (XEN) लोनिवि रामपुर को एक मांगपत्र सौंपा है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि पांच दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो वे विभाग का घेराव करेंगे। सेब सीजन में भारी नुकसान का खतराग्रामीणों का कहना है कि इस साल भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम ‘पुस्तक पर चर्चा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध ऑस्ट्रियन मनोचिकित्सक विक्टर फ्रेंकल द्वारा रचित पुस्तक “Man’s Search for Meaning” पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र साहिल सहगल ने मुख्य वक्ता के रूप में पुस्तक की गहन व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक नाज़ी यातना शिविरों के दर्दनाक अनुभवों पर आधारित है, और बताती है कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी मनुष्य अपने जीवन का अर्थ खोज सकता…

Read More