मोहाली (एआरबी टाइम्स)। मिस्टर एंड मिसेज 420, कैरी ऑन जट्टा, माहौल ठीक है जैसी पंजाबी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों से चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला नहीं रहे। 65 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में 23 अगस्त दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस…
Author: ARB Times Desk
शिमला (एआरबी टाइम्स ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि न केवल अतिक्रमण करने वालों पर, बल्कि अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह इस मामले में दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करे और उन सभी अधिकारियों के नाम बताए, जो अतिक्रमण के समय संबंधित क्षेत्रों में तैनात थे और जिन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर। विशेष न्यायाधीश घुमारवीं मोहित बंसल की अदालत ने 6.10 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो लोगों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। दोषियों के नाम और सजा देवेंद्र कुमार, निवासी गांव पुन्यल, जिला कुल्लू मुकेश नेगी, निवासी गांव गाहर, जिला कुल्लू आर्थिक दंड नहीं देने की स्थिति में दोनों को अतिरिक्त 6-6 माह की सजा भुगतनी होगी। मामला कैसे सामने आया साल 2022 में सदर थाना पुलिस टीम, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पडगल में यातायात जांच कर रही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मंगलवार को भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त प्रभावित बंजार उपमंडल के सैंज घाटी सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षति का आकलन किया और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए संबंधित विभागों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बिहाली, सपांगनी, सैंज, दरमेहड़ा, रोपा, नियुली तथा गुशैनी क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इन क्षेत्रों में भारी बारिश से सड़कों, पुलों, पेयजल, बिजली और दूरसंचार सेवाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मूलभूत सेवाओं की बहाली पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल में लगातार बारिश के चलते शारश गांव की ओर जाने वाले रास्ते में जमीन में दरारें आ गई हैं, जिससे कई भवन असुरक्षित हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इन भवनों को खाली करवा लिया है। उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम के नेतृत्व में राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पाया कि बालीचौकी बाजार स्थित जीरो चौक में तीन भवनों में हल्की दरारें आ चुकी हैं। ये भवन वीर सिंह, बलीराम और मोहर सिंह के स्वामित्व में हैं,…