लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान चीना के रूप में हुई है, जिसकी करीब ढाई साल पहले लुधियाना के सिमरनजीत सिंह से लव मैरिज हुई थी। मृतका के भाई राकेश कुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले चीना को पैसों के लिए परेशान करने लगे थे। 17 अगस्त 2025 को सास मनजीत कौर ने मायके वालों को फोन कर बताया कि दवा के रिएक्शन से चीना की तबीयत बिगड़ गई है। लेकिन जब परिवार मौके पर पहुंचा,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में आठ उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इनमें बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक पवन काजल, विधायक विनोद कुमार, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और विधायक बलबीर वर्मा शामिल हैं। महामंत्री पद पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को तैनाती दी गई है। साथ ही संजीव कटवाल और पायल वैद्य को भी भाजपा प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में जीवनयापन के बेहतर अवसर सृजित कर सीमाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सीमा पार अपराध पर नियंत्रण, सीमावर्ती समुदायों को सशक्त बनाना, और उन्हें सुरक्षा बलों की सहायता के लिए तैयार करना प्रमुख लक्ष्य हैं। बैठक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला प्रशासन ने ढाबों और रेस्तरां में ओवरचार्जिंग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने 25 स्थानों का निरीक्षण कर ₹12,000 के चालान काटे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले पके भोजन, दही और अन्य खाद्य वस्तुओं के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) तय किए गए हैं। किसी भी विक्रेता को तय सीमा से अधिक राशि वसूलने की अनुमति नहीं है। फोरलेन बंद होने के चलते ढाबों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें बढ़ी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर (ASC), अंबाला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भारतीय वायुसेना अग्निवीर इंटेक 01/2026 के अंतर्गत अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025 का आयोजन कर रही है। यह भर्ती रैली 27 अगस्त 2025 से 2 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुली है जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (UT), जम्मू और कश्मीर (UT) तथा लद्दाख (UT) के निवासी हैं। पात्र उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना में सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस रैली में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है…