Author: ARB Times Desk

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के कारण डैमों से छोड़े गए पानी से पंजाब के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि 20 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और राज्य का तापमान सामान्य के करीब हो गया है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। किन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रामपुर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब झाकड़ी, नोगली और नीरथ में इंटेलिजेंट ट्रैफिक कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। इन कैमरों की मदद से ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), ओवरस्पीडिंग, और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही, ट्रैफिक की लाइव मॉनिटरिंग भी संभव होगी, जिससे सड़कों पर अनुशासन बना रहेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज बचत भवन में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हर साल 20 अगस्त को देशभर में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जो राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रतीक है। यह दिवस राजीव गांधी के सिद्धांतों और उनके कार्यों की स्मृति में मनाया जाता है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई (पूर्व बंबई) में हुआ था। देवी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने राज्य सरकार पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को नष्ट करने और शिक्षण संस्थानों का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पारित कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक इसका ताजा उदाहरण है, जिससे अब कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में आ गई है। नैंसी अटल ने इसे “शैक्षणिक स्वतंत्रता पर हमला” और “संवैधानिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध” बताया। “अब तो लगता है सरकार सीधे किसी नेता को ही कुलपति बना देगी,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं और सुधारात्मक उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण राशन की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पाँच या अधिक सदस्यों वाले परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत लाभ दिया जाए। उन्होंने खण्ड स्तरीय सतर्कता समितियों के गठन…

Read More